
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रींगस,बावड़ी। अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज का गाँव बावड़ी आगमन पर शनिवार 5 जुलाई को सांय 6 बजे शहीद दीपचंद वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास मुख्य बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए सांगलिया धूणी के भक्त बंशीधर वर्मा तथा कार्यक्रम के संयोजक सुनिल बरवड़ ने बताया कि ओमदास महाराज के बावड़ी आगमन पर सांय 6 बजे फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत कर शोभायात्रा के रूप में कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जायेगा। इस दौरान महाराज के आशीर्वचन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया जायेगा।



