अमेठी

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक कर नौ जुलाई को पौधरोपण अभियान की सफलता हेतु दिये निर्देश।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को शासन के उच्चाधिकारियों के साथ प्रदेश सभी अधिकारियों और त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ बर्चुअल बैठक कर 9जुलाई को एक पेड़ मां के नाम -पी एम के विजन के अनुरूप पौधरोपण को जन अभियान बनाने के निर्देश दिए। 9जुलाई को उत्तर प्रदेश में 37करोड पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री की बर्चुअल बैठक में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के जिला पंचायत अध्यक्ष,नगर निगम अध्यक्ष,नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, सदस्य जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत , ग्राम प्रधान शामिल हुए। सभी डी एम,सी डी ओ,डी एफ ओ,बी डी ओ और अन्य जिला अधिकारी बैठक में आनलाइन रहे।
मुख्यमंत्री ने कई जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर उनके जिले में पौधारोपण की तैयारियों की जानकारी ली। पौधरोपण के साथ पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने पर जोर दिया और कहा कि माननीय जनप्रतिनिधियों और स्वयं सेवी संगठनों को पौधरोपण को जन अभियान बनाने के लिए प्रेरित किया। किसानों को पहले की तरह खेत के मेड़ों पर पेड़ लगाने और प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त करने के संदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती माता की जीवंतता बनाए रखने के लिए पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के नदी पुनरूद्धार कार्यक्रम शुरू किया है। हजारों की संख्या में अमृत सरोवर बन गये हैं। इनके आस पास खाली जगह पर पेड़ लगाएं। नदियों के किनारे ऊंचाई वाले स्थानों पर पेड़ लगाने से नदियां सदा नीरा बनी रहेंगी।
सड़कों और राष्ट्रीय और राज्य मार्गों के किनारे एन जी ओ की मदद लेकर पौधरोपण और ट्री गार्ड लगाने के निर्देश दिए।
छायादार और फलदार पेड़ लगाकर 9जुलाई को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक पेड़ लगाने, सेल्फी लेने और उसे अपलोड करते हुए आध्यात्मिक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की पौध शालाओं में 52करोड पौध उपलब्ध हैं। कुपोषित व्यक्तिओं के लिए सहजन के पौधे वरदान हैं। इससे औषधि और विटामिन्स दोनों मिलते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ सालों में उत्तर प्रदेश में 210करोड पेड लगाएं गए हैं। इसमें से 70प्रतिशत पेड़ जीवित हैं। उत्तर प्रदेश का वनाच्छादन 90फीसदी से बढ़कर 10फीसदी हो‌ गया है।
अमेठी विकास खंड में बैठक में खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम चौरसिया,राम जी शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ल, संजय सिंह, रवीन्द्र मिश्र, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button