मुरादनगर

मुरादनगर में कांवड़ मार्ग का जायजा लेने पहुंचे डीएम, 

व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मुरादनगर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मुरादनगर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने पाइलपाइन मार्ग और पटरी मार्ग की स्थिति का जायजा लेते हुए यात्रियों की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान मार्ग पर मांस और मदिरा की दुकानें बंद रखी जाएं। इसके साथ ही सड़क किनारे उगे झाड़ और  पेड़ों की छंटाई के आदेश दिए।

डीएम ने कांवड़ शिविरों में स्वास्थ्य, विद्युत, अग्निशमन और अन्य आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्लास्टिक सामग्री के उपयोग से बचने और शिविरों में सभी जरूरी विभागों के हेल्पलाइन नंबर चस्पा करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों से भी अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में सहयोग करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button