पाकुड़

देवीलाल मुर्मू ने दिव्यांग, गरीब, वृद्ध असहायों को बांटे कंबल

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,

पाकुड़िया प्रखण्ड अन्तर्गत महुलपहाड़ी गांव में झारखण्ड कांग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू ने बुधवार को दिव्यांग, गरीब, वृद्ध महिला पुरुषों के बीच ठंढ से बचाव हेतु दर्जनों लोगों को निःशुल्क कंबल का वितरण किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू ने कहा कि ठंड इन दिनों बहुत अधिक है। बढ़ते ठंड और शीतलहरी को देखते हुए प्राथमिकता के अनुसार जरूरतमंदों को तत्काल कंबल उपलब्ध कराया गया। कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा सेवा के उद्देश्य के तहत ऐसी छोटी-छोटी कोशिश करेंगे तो शायद इस ठंड में जरूरतमंदों को इसका लाभ मिलेगा। वही महिलाओं एवं बुजुर्गों ने खुशी जाहिर करते हुए सभी ने प्रदेश सचिव को आशीर्वाद भी दिया। कम्बल पाकर सभी बुजुर्ग, असहाय लोगों के चेहरे में खुशी देखी गई। वही मौके पर प्रखण्ड सचिव कमाल अंसारी, उपाध्यक्ष नकुल राय, जगन्नाथ बेसरा, बैरनास मरांडी, साहेब मुर्मू, जोजन मुर्मू, शान्ति हेंब्रम, मैरी टुडू, मालोती किस्कू सहित अन्य ग्रामीण एवं लाभार्थी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button