खेल
एजबेस्टन में जीतना मेरी सबसे सुखद यादों में से एक होगी: शुभमन गिल

बर्मिंघम: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने यहां श्रृंखला बराबर करने वाली शानदार जीत का जश्न मनाते हुए कहा कि जब भी वह क्रिकेट से संन्यास लेंगे तो एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पहली टेस्ट जीत दिलाना उनकी सबसे सुखद यादों में से एक रहेगा।
25 वर्षीय गिल की कप्तानी की शुरुआत भारत के लीड्स में श्रृंखला के शुरूआती मैच में हार के साथ हुई थी, लेकिन भारतीय टीम ने शानदार वापसी करके दूसरे मैच में 336 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। भारत की टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान पर यह पहली जीत है।



