अमेठी
शिक्षा के लिए थाली बेच दे,लेकिन पढो – कवि सुरेश चन्द्र शुक्ल “नवीन “

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। शिक्षा के लिए अपनी थाली बेच दो। खेत बेच दो। लेकिन पढो और आगे बढो। उक्त बाते प्रसिद्ध कवि सुरेश चन्द्र शुक्ल ” नवीन” ने अमेठी मे मंगलवार को कही।
उन्होने कहा कि सरकार की सभी शर्ते मंजूर है। जीएसटी टैक्स भी मंजूर है। लेकिन बच्चे पढे। क्योकि देश का भविष्य बच्चे है। सरकार अपनी स्कूल मर्ज योजना को वापस ले। जिसका असर देश के भविष्य पर पडेगा। उत्तर प्रदेश नम्बर एक से पीछे चला जायेगा। कितने अभिभावक अपने बच्चे का शिक्षा अधिकार से वंचित नही होने देते है। अपना खेत बेच देते है। दूध बेच देते है। घी बेच देते है। अनाज बेच देते है। झोपडी मे रहते है। लेकिन नया घर नही बनते है। नयी साइकिल और मोटरसाइकिल नही खरीदते है। तब जाकर पढ़ाई पूरी होती है। और रोजगार मिलता है। लेकिन पढ़ाई के लिए सब कुछ करने को लोग तैयार है। पढ़ाई के लिए किसी से लडना पडे। तो भी पीछे नही हटेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार अपनी “स्कूल मर्ज अभियान” को जनहित मे वापस ले। अन्यथा सरकार को भारी पड सकता है। इस पर पुनर्विचार करना होगा। संविधान की पढ़ाई पूरी करनी होगी। हाथ पर रोटी रखकर खाओ लेकिन पढो और आगे बढो। शिक्षा के अधिकार के साथ खिलवाड ना होने दे।

