कांसरड़ा व रानीपुरा में अधिकारी ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाईम्स,ब्यूरो
रींगस,बावड़ी। ग्राम पंचायत कांसरड़ा मे शहीद प्रताप सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खंडेला ब्लॉक के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवानी सिंह मीणा ने विद्यालय में प्रवेश उत्सव व हरियालो राजस्थान व निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण के संबंध में छात्र-छात्रा ओं में शिक्षकों से संवाद किया तथा संबोधन दिया उन्होंने प्रवेश उत्सव के दौरान अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश दिलवाने, हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की बच्चों को व शिक्षकों को शपथ दिलवाई । कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यालय परिसर में पेड़ लगाए। संस्था प्रधान राजेश कुमार जाट ने सभी को धन्यवाद दिया। साथ ही अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीणा ने राउमा. विधालय रानीपुरा का भी निरीक्षण किया। दोनों विद्यालयों में व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।



