रामपुर शाहबाद
बारिश के बीच सम्मेलन सकुशल निपटने पर प्रशासन को किया जाएगा सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शाहबाद। वार्षिक सम्मेलन सकुशल निपटने पर कमेटी ने पुलिस-प्रशासन के लोगों को सम्मानित करने की बात कही। कमेटी के सदस्य वेदप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि उपजिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह , प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत समेत कई अधिकारियों को इसलिए सम्मानित किया जाएगा, क्योकि उन्होंने मेले के आयोजन और सफलता के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई।

