बरेली
पत्रकारों पर अभद्र भाषा का ऑडियो वायरल होने पर पत्रकारों में रोष
मंडल अध्यक्ष को पार्टी से किया गया निष्कासित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
फरीदपुर बरेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव द्वारा पार्टी के नेताओं एवं प्रशासन के कुछ अधिकारियों के नाम पर गलत बातें करने तथा पत्रकार साथियों के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का ऑडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के आवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उधर पत्रकार साथियों के प्रति अभद्र भाषा का ऑडियो वायरल होने की जानकारी जैसे ही एप्जा संगठन के तहसील अध्यक्ष को हुई उन्होंने तत्काल पत्रकारों साथियों की एक बैठक बुलाकर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष द्वारा पत्रकार साथियों के प्रति आव्हाद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जो ऑडियो वायरल किया है उसकी कड़े शब्दों में निंदा की है और पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ शीघ्र ही सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पत्रकारिणी एक स्वर में मांग की है कि यदि आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो सभी पत्रकार आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में पत्रकार सुबोध शर्मा, गौरव पांडे, विशाल पांडे, शैलेश सिंह उर्फ बिल्लू भैया, अनूप तिवारी, बृजेश मिश्रा, राजीव मिश्रा, आदेश तिवारी, योगेश पांडे, राहुल गुप्ता, सत्यम गौड, राजकुमार गुप्ता, मुन्ना सिंह, आदित्य मिश्रा, प्रमोद शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।



