हापुड़

बंद मकानों व दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा 

लगभग पचास लाख रुपए का माल हुआ बरामद

 

हापुड : पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो बंद मकानों व दुकानों की रैकी कर माल चोरी कर लिया करते थे । ऐसी घटनाओं को कारित करने वाले चार बदमाशों को पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से छह हजार रुपए नकद, करोड़ों रुपए मूल्य का चोरी गया सामान, चोरी की वारदात में प्रयुक्त दो बाइक, तथा चोरी करने के उपकरण व हथियार बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत पकड़े गए बदमाशों ने करीब आधा दर्जनों चोरी की वारदातों को अजाम दिया था। बदमाश डायमंड कम्पनी के सामने खंडहर पड़ी पुरानी कम्पनी के कमरों में छिपे हुए थे। एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डायमंड कम्पनी के सामने खडंहर पड़ी पुरानी कम्पनी के कमरों पर छापामार कार्यवाही की और मौके से जनपद हापुड़ के गांव पीरनगर सूदना के सुंदर तथा थाना पिलखुवा के गांव सिखेड़ा के विकास, हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित केशव नगर के रविंद्र तथा थाना भोजपुर के गांव मुकीमपुर के अमर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश बाइक पर घूम घूम कर बंद मकानों व दुकानों की पहले रैकी करते थे और फिर मौका लगते ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में तारों के बंडल, बीड़ी के पैकेट, गुटखा, तम्बाकू, रिफाइंड, तथा किराने का सामान, बिजली के बल्ब, मिक्सी, सरसों का तेल, बिजली के केबल, तथा दो तमंचे, दो चाकू, व दो कारतूस बरामद किए है। बरामद किए गए माल की कीमत करीब पचास लाख रुपए हो सकती है। पुलिस ने सभी चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button