मुरादाबाद

मझोला में जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद : मझोला चौराहे पर बीती रात एक जनरल स्टोर में चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये नकद और कीमती सामान चुरा लिया शहर के मझोला चौराहे पर स्थित एक जनरल स्टोर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। शिव मंदिर के पास स्थित “कुमार जनरल स्टोर” के शटर को अज्ञात चोरों ने देर रात तोड़ डाला और दुकान में रखी नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया।
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉड हुई पूरी वारदात
दुकान मालिक शेखर ने बताया कि उन्होंने रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर दी थी। लेकिन सुबह जब उनके पिता दुकान पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला और दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत शेखर को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान से करीब 10 से 12 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। गनीमत रही कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आसपास के व्यापारियों में गुस्सा है और उन्होंने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। मझोला पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा होने का भरोसा जताया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button