मेरठ
कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की
सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धालु-मित्र कांवड यात्रा हेतु सरकार प्रतिबद्धरू धर्मपाल सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। कांवड़ यात्रा-2025 के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित जनपद मेरठ के जिला प्रभारी धर्मपाल सिंह ने आज पहले सर्किट हाउस और फिर पुलिस लाइन, पहुंचकर कांवड यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कांवड यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धालु-मित्र बनाने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कंट्रोल रूम में संचालित व्यवस्थाओं जैसे सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, वायरलेस कम्युनिकेशन एवं अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ संचालित की जाएं ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो ।
निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकान्त वाजपेयी, मेयर हरिकान्त अहलूवालिया, डा0 वी.के.सिंह, जिलाधिकारी मेरठ तथा डॉ0 विपिन ताडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ भी मौजूद रहे। अधिकारियों व कंट्रोल रूम स्टाफ की तैयारियों की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि शासन स्तर से सभी आवश्यक संसाधनों एवं सहयोग की व्यवस्था की जा रही है । कांवड़ यात्रा के सुचारु संचालन हेतु सभी विभागों के मध्य बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए । मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण पर्व है, जिसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है । सरकार इस आयोजन को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धालु-मित्र बनाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान सुचारू ट्रैफिक फ्लो बनाए रखने हेतु सभी प्रमुख चौराहों, बाइपास व वैकल्पिक मार्गों पर अग्रिम यातायात डायवर्जन प्लान सुनिश्चित किया जाए। दूसरी तरफ एसएसपी डॉ0 विपिन ताडा ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में निर्देश दिये कि यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड, दिशा सूचक पट्ट तथा पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। भारी वाहनों को शहर की ओर प्रवेश से पहले ही निर्धारित बाईपास रूट से डायवर्ट किया जाए। विशेष रूप से 20 के बाद से हाईवे पर कावड़ का दबाव बढ़ने के बाद किठौर-मवाना-बहसूमा मार्ग पर व्यवस्था सुगम रहे । आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) के निर्बाध संचालन हेतु अलग लेन सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से ट्रैफिक की वास्तविक समय पर निगरानी की जाए। आम नागरिकों एवं कांवड़ियों को ट्रैफिक से संबंधित सूचनाएं सोशल मीडिया, लोकल एफएम, एलईडी वैन आदि के माध्यम से नियमित रूप से दी जाएं।