भीम आर्मी भारत एकता मिशन फुसरो नगर कमिटी ने मनाया माता सावित्री बाई फूले का जन्मदिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बेरमो अनुमंडल अन्तर्गत नगर परिषद क्षेत्र फुसरो में आज दिनांक 03 जनवरी 2026 भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की 195 वीं जयंती समारोह धूमधाम से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पुराना बीडीओ औफिस ढोरी फुसरो में माता सावित्री बाई फूले एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर फुल माला माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास एवं संचालन नगर सचिव बिट्टू घासी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भीम आर्मी बोकारो जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास शामिल हुए एवं उक्त कार्यक्रम में प्रकाश डालते हुए कहा कि माता सावित्री का जन्म 1831मे एक गरिब परिवार में हुआ था और उनका विवाह ज्योतिबा फूले से हुई और माता सावित्री बाई फूले और उनकी सहेली माता फातिमा शेख मिलकर 1848 में पहली बार भारत महिलाओं के लिए प्रथम स्कूल की स्थापना कर महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया उस समय सामंती सोंच महिलाओं को गुलाम समझने वाले लोगों ने इन्हें स्कूल चलाने काफ़ी अड़चनें पैदा करते थे इन की बार किचड़ भी फेंका गया।
पर इनके जूनून और लगन को कम नहीं कर पाए और आज भारत के सैकड़ों महिलाएं उच्च मकाम पर हैं। राजेश राम ने कहा आज मे भारत महामहिम राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, सहित बड़े बड़े अधिकारी बने हैं महिलाएं ऐ सारा देन माता सावित्री बाई फूले की बदौलत एवं भारतीय संविधान और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को जाता है। बसपा नेता फुलचंद रविदास ने कहा सभी विद्यालय में इनकी जीवनी पढ़ाई जाय ताकि हमारे बच्चे इनकी सहनशीलता से सिख ले सके। धरम घासी ने कहा हम झारखंड सरकार से मांग करते हैं कि आज के दिन सम्मान के साथ राजकीय छुट्टी घोषित किया जाय।
संजू कीडर ने आज इस एतिहासिक दिन पर हम सबों शपथ लेना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा समाज के अंतिम क्षोर तक शिक्षा को पहुंचाने का प्रयास हमारे भीम आर्मी के सभी जिला,प्रखंड, नगर, पंचायत कमिटी के लोग करें तभी जाकर महापुरूषों का सपना पूरा हो सकता है।
फुसरो नगर कमिटी अध्यक्ष नकुल रविदास सचिव बिट्टू घासी ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने पर सभी नगर कमिटी के लोग ध्यान दे एवं आने वाले नगर निकाय चुनाव भीम आर्मी मजबूती से सभी वार्डों सहित अध्यक्ष का चुनाव लडेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धरम घासी, झामुमो सह सचिव नगर समिति नेता राजेश राम सुपन, बसपा नेता फुलचंद रविदास, आसपा नेता कैलाश महतो,बामसेफ मुलवासी संघ नेता संत कोरी लाल, बिनोद रविदास, मनोज शर्मा,संजू किंडर ,अशोक दास, नकुल रविदास, बिट्टू घासी, अनुराग कुमार, नन्दनी कुमारी ,राजेश रविदास, नरेश रविदास, जुगल रविदास आदि ने जयन्ति समारोह को संबोधित किया।



