अमेठी
पूरे नवाज़ में खस्ताहाल सड़क से ग्रामीण हलाकान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी जायस। बहादुरपुर ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत पूरे नवाज़ तड़िया में एक महत्वपूर्ण सड़क की स्थिति अत्यन्त खस्ता हाल हो चुकी है। यह सड़क जायस के हथवा होते हुये वर्रा जामों के बीच दर्जनों गांवों को जोड़ती है। यह मार्ग दर्जनों गांवों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क की खराब स्थिति से बारिश के समय जगह जगह जलभराव से स्कूली बच्चों समेत स्थानीय व ग़ैर पंचायत के ग्रामीणों को दैनिक यात्रा में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।कई बार ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत के बावजूद ज़िम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं गया।अब स्थिति यह हो गई है कि उस सड़क पर चलना दुश्वार हो चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीण हाफ़िज़ अब्दुल अज़ीज़ समेत अन्य ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए शीघ्र कार्यवाही करने की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।


