अमरोहा

कांवड़िए को बाइक ने मारी टक्कर

अमरोहा में शिवभक्तों ने लगाया जाम, पुलिस ने एक घंटे में सुलझाया मामला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : शनिवार सुबह एक गंभीर घटना सामने आई। गजरौला-हसनपुर मार्ग पर मनौटा चौकी के पास एक बाइक ने कांवड़िए को टक्कर मार दी। बुलंदशहर के मलकपुर निवासी शीशपाल और संदीप अपने साथियों के साथ हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने एक कांवड़िए ‘भोले’ को टक्कर मार दी। टक्कर से भोले घायल हो गया। घटना के बाद कांवड़ियों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। उन्होंने बाइक सवार से कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई। कांवड़ियों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के देर से पहुंचने पर शिवभक्त नाराज हो गए। कांवड़ियों ने सड़क पर जल से भरे कलश रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कांवड़ियों ने जाम खत्म कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि कांवड़ियों को समझा-बुझाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button