पाकुड़

सहायक अध्यापक अपनी मांगों को ले सक्रिय, आन्दोलन की चेतावनी, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Assistant teachers are active regarding their demands, warning of agitation, memorandum submitted to the MLA

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। वर्षों पुरानी पांच सूत्री मांगो को लेकर झारखण्ड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के राज्य कमिटी के निर्देश पर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी सहायक अध्यापकों ने विधायक निशात आलम से मुलाकात किया। साथ ही सहायक अध्यापकों ने अपनी पुरानी मांगों के ध्यानार्थ उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। वही सहायक अध्यापकों ने विधायक से समर्थन की उम्मीद जताते हुए कहा कि यदि हेमन्त सरकार ने हमारी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो 5 सितंबर शिक्षक दिवस के शुभ मुहूर्त पर सीएम आवास का घेराव करेंगे| सहायक अध्यापकों के द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे राज्य के सहायक अध्यापक 4 अगस्त से 7 अगस्त तक विधानसभा का घेराव करेंगे। इस बार आर पार की लड़ाई होगी। ज्ञापन के माध्यम से सहायक अध्यापकों ने विधायक निशात आलम को अपनी पांच सूत्री मांगों से भी अवगत कराया। वही विधायक निशात आलम ने सहायक अध्यापकों के द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में अंकित उल्लेखनीय अवयवों / मांगों पर कहा कि आपके द्वारा साझा की गई मांगों के प्रतिस्थापित करने में हर सम्भव मदद किया जायेगा। विधायक ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सहायक अध्यापकों से कहा आपके द्वारा साझा की गई मांगों को सरकार के समक्ष पेश किया जायेगा। मौके पर नासिम अहमद, सेता बुद्धिमान, इब्राहिम आलम, एजाजुल हक, मो केताबुल शेख, रफिक आलम, आजफारु शेख, जियाउल हक, आताऊर रहमान, तारिकुल, हासानुजजामान, आजमाल खान, रियाजउद्दीन, शिशमहममद, सुजित,रफिकुल, आबदल खाबिर, सामिम शेख, पानसुरी मुर्मू, आदि सेंकड़ों की संख्या में सहायक अध्यापक गण मौजूद थे मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button