
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल में नगरपरिषद मे नेता विपक्ष विक्की चौधरी एवं कांग्रेसी पार्षदों ने राजकीय सेवा मे पार्षद मेघा चौधरी के चयन और नगर परिषद से इस्तीफा देने पर रविवार को विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी राजकीय सेवा मे चयन पर बधाई दी समारोह में नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी ने कहा मेघा नगरपरिषद की सबसे युवा पार्षद रही है और पहली ही बार मे रिकॉर्ड वोटों से जीत कर पार्षद बनी और अब चिकित्सा अधिकारी बन कर जनता की सेवा करेगी
पार्षद जाजन मूलानी ने भी बोलते हुए मेघा के उज्जवल भविष्य की कामना की
मेघा भारती को यादगार प्रतिक चिंह देकर विदाई दी गई। बधाई मे फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया इस अवसर पर नेता विपक्ष विक्की चौधरी, वरिष्ठ पार्षद नारायण छागाणी, पवन वासु, जाजन मूलानी, कामरेड रामचंद्र, समाज सेवक श्रवण कुमार, घनश्याम भारती,रूपचंद भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे


