मुरादाबाद

करणी सेना उपाध्यक्ष कैराना सांसद इकरा हसन पर सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कैराना सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी की है। राणा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा-मैं कैराना सांसद इकरा हसन से निकाह कबूल फरमाता हूं। वह भी कबूल करें। वह मुस्लिम धर्म अपनाए रखें। मेरे घर में नमाज पढ़ें। मुझे कोई एतराज नहीं है। बशर्ते मैंने अपनी शर्तें रखी हैं कि असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी मुझे जीजा कहकर बुलाएंगे। मैं हिंदू ही रहूंगा। ऐसे ही टीका लगाऊंगा क्योंकि हमें यही रहना है, हिंदू-मुस्लिम भाई। मुझे इसके साथ ही उन्होंने सांसद को लेकर कई पोस्टें कीं। हालांकि विवाद होने पर दो घंटे बाद ही योगेंद्र सिंह राणा ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। रिपोर्टर ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल नंबर बंद था। वह अपने घर पर भी नहीं हैं।
ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा
कैराना सांसद इकरा हसन अभी अविवाहित हैं। मैं भी देखने में उनसे कम खूबसूरत नहीं हूं। मेरा घर मकान भी ठीकठाक है। मेरे पास जमीन जायदाद और माल भी कम नहीं है। मुरादाबाद में मेरे कई मकान हैं। मैंने अपनी पत्नी से भी पूछ लिया है।
इकरा हसन चाहें तो मुझसे शादी कर सकती हैं। मैं उन्हें अपने घर में नमाज पढ़ने की इजाजत दे दूंगा। लेकिन एक शर्त है कि असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी मुझे जीजा कहकर बुलाएंगे।
मुझे इकरा हसन से निकाह कबूल है … कबूल है… कबूल है।
पोस्ट और वीडियो को लेकर सपाइयों में गुस्सा है। इस वीडियो और पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ। इसके बाद ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ने अपने फेसबुक पेज से वीडियो और विवादित पोस्ट हटा दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button