लातेहार

जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को 9 महीने से नहीं मिला ट्रास्पोटींग व कमीशन, आर्थिक तंगी से जूझ रहे डीलर

Public distribution system shopkeepers have not received transportation and commission for 9 months, dealers are facing financial crisis

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार ( झा०खं०), जिला के लगभग पांच सौ जनवितरण प्रणाली से जुड़े डीलर इन दिनों भारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। बीते नौ माह से कमीशन व ट्रासपोर्टींग की राशि नहीं मिलने के कारण डीलर खाद्यान्न वितरण का सारा खर्च परिवहन, मजदूरी व भाड़ा अपनी जेब से वहन कर रहे हैं। इससे उनके सामने भरण-पोषण और खेती-बारी तक का संकट खड़ा हो गया है। बारियातू प्रखंड के सदर पंचायत बारियातू, डाढ़ा, फुलसू, बालुभांग, गोनिया, शिबला टोंटी, अमरवाड़ीह और साल्वे समेत कुल नौ पंचायतों में 42 पीडीएस दुकानें संचालित हो रही हैं। इन दुकानों से हर महीने 13 हजार से अधिक राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है।डीलरों का कहना है कि उन्हें राज्य सरकार द्वारा प्रति क्विंटल खाद्यान्न पर निश्चित दर से कमीशन दिया जाता है, जिससे दुकान संचालन, परिवहन, मजदूरी आदि खर्च के साथ-साथ वे अपने परिवार का पालन-पोषण भी करते हैं। लेकिन पिछले नौ महीने से कमीशन की राशि नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक रूप से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ डीलरों ने कर्ज लेकर राशन उठाव व वितरण जारी रखा है, लेकिन यह स्थिति अब ज्यादा दिन नहीं चल सकती। अगर समय पर कमीशन की राशि नहीं मिली तो वितरण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इस संबंध में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशीष रंजन से पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि कमीशन भुगतान की प्रक्रिया जिला स्तर से पूरी कर ली गई है।बहुत ही जल्द भुगतान हो जायेगा। डीलरों ने राज्य सरकार से मांग की है कि लंबित कमीशन राशि का अविलंब भुगतान किया जाये, ताकि वे इस संकट से उबर सकें और जनवितरण प्रणाली को बिना बाधा के सुचारू रूप से चला सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button