हापुड़
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
हापुड । हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक व विवादित पोस्ट करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया । विवादित पोस्ट करने वाला आरोपी युवक हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कोटला मेवातियान का इरशाद है । पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।


