अपात्रों से सामाजिक पैंशन छोड़ने की अपील
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा /जयपुर : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने अपात्र लोगों से पेंशन छोड़ने की अपील जारी की है। पेंशन गिव अप करने को कहा गया है।कैबिनेट मंत्री ने अपनी अपील में कहा कि पेंशन त्याग (पेंशन गिव अप) काे लेकर सरकार अभियान चलाने जा रही है। जिनकी सालाना पारिवारिक आय 48 से ज्यादा है, वे बुजुर्ग, एकल नारी पेंशन योजना के पात्र नहीं हैं। 60 हजार से ज्यादा सालाना आय वाले विशेष योग्यजन पेंशन के पात्र नहीं है। जिनकी आय 48 हजार से ज्यादा हैं, वे बुजुर्ग और एकल नारी पेंशन गिव अप करें। 60 हजार से ज्यादा सालाना आय वाले विशेष योग्यजन पेंशन आगे बढ़कर छोड़ें। इसके अलावा जिनकी उम्र कम होने के बावजूद बुजुर्ग पेंशन ले रहे हैं, वे भी इसे गिव अप करें। अभियान के दौरान भी जो अपात्र पैंशन का गिव अप नही करेंगे उन पर वसूली और जुर्माना की कारवाही की जाएगी ।
