अमरोहा

थाना सैद नगली में नीलामी का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद में पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत थाना सैदनगली जनपद अमरोहा में 28 मुकदमाती,लावारिस वाहनों की सफल नीलामी की गयी l नीलामी में थाना प्रभारी विकास कुमार सैद नगली सीओ दीप कुमार पंत हसनपुर कि निगरानी में थाना सैद नगली में गुरुवार को नीलामी का आयोजन किया गया l
नीलामी में थाना सैदनगली परिसर में खड़े कुल 28 वाहन (जिसमें मुकदमाती 06 वाहन – कार 02, दोपहिया 04 और एमवी एक्ट के तहत 22 वाहन – दोपहिया 19, टेम्पो 02 व एक डीसीएम/छोटा ट्रक) को सम्मिलित किया गया।
नीलामी में विभिन्न स्थानों से आए कुल 55 बोलीदाताओं ने भाग लिया। कई राउंड की बोली प्रक्रिया के उपरांत छठी बोली में सर्वाधिक राशि ₹2,40,000 की बोली श्री योगेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी मोहल्ला होलीवाला, कस्बा व थाना हसनपुर द्वारा लगाई गई।
उक्त बोली के सापेक्ष वाहनों को नियमानुसार उनके पक्ष में सुपुर्द किया गया l जिससे शासन को मूल्यांकन राशि ₹1,42,200 की तुलना में अधिक ₹97,800 की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button