खेलगोड्डा

महागामा के ऊर्जानगर में महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/महागामा : ऊर्जानगर स्टाफ क्लब में राजमहल क्षेत्र महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में राजमहल परियोजना के कर्मचारियों की पत्नियों एवं महिला पारिवारिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा संयुक्ता नायक द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर संयुक्ता नायक ने महिलाओं के खेलों में भागीदारी को समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं और खेलों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान प्राप्त होती है।
प्रतियोगिता में कुल 22 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी खेल भावना, उत्साह और समर्पण से दर्शकों और आयोजकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न मुकाबले रोमांचक और प्रेरणादायक रहे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि एस० नायक द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने पर बल दिया। समापन समारोह में राजमहल परियोजना के क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) चरणजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया, उन्होंने मुख्य अतिथि, प्रतिभागियों और आयोजन समिति को कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए योगदान के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button