गढ़वा: कांडी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गढ़वा | कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव में बुधवार सुबह करीब 7 बजे 35 वर्षीय सुनील पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने भाई के साथ मवेशी चरा रहा था तभी तीन-चार युवकों ने डंडे से मारने के बाद ताबड़तोड़ गोली चलाई। दो गोली सिर में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई ने बताया कि मंगलवार को इसी विवाद को लेकर थाने में शिकायत दी गई थी और धमकी भी मिली थी। घटना के बाद परिजनों ने एसपी को बुलाने की मांग पर शव उठाने से इनकार कर हंगामा किया। सुनील पासवान मजदूरी कर परिवार चलाता था। उसके दो बेटे, चार बेटियां और पत्नी हैं। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है, लेकिन पोस्टमार्टम की कार्रवाई परिजनों के विरोध के कारण रुकी हुई है।खबर लिखे जाने तक शव घटना स्थल पर ही पड़ी थी




