अलवर
शिक्षा आपके द्वार” को रोटरी क्लब ग्रेटर भिवाड़ी का संबल, एक नई शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स।
भिवाड़ी। 30 जुलाई को ओशी फाउंडेशन की ओपन-एयर क्लास (फेज 3) में एक प्रेरणादायक आयोजन हुआ, जिसमें सीए दीपक भटेजा, नवनियुक्त अध्यक्ष रोटरी क्लब ग्रेटर भिवाड़ी, और उनकी टीम ने भाग लिया। उन्होंने हमारे 40 झुग्गी बस्ती के बच्चों — जिन्हें हम “स्लम सोल्जर्स” कहते हैं — को स्टेशनरी और नाश्ते वितरित किए।
इसी अवसर पर, रोटरी क्लब ग्रेटर भिवाड़ी ने इस क्लास को एक वर्ष के लिए गोद लेने की घोषणा की और इस पहल को एक नया नाम दिया गया — “शिक्षा आपके द्वार”, जो ओशी फाउंडेशन और रोटरी क्लब की एक संयुक्त पहल है।
रोटरी क्लब की टीम के प्रेरणादायक संदेशों और स्नेहपूर्ण व्यवहार से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। ओशी फाउंडेशन इस सफल आयोजन के लिए रोटरी क्लब ग्रेटर भिवाड़ी का हार्दिक धन्यवाद करता है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु निरंतर प्रयास करता रहेगा।



