मथुरा

मथुरा में पत्नी को गोली मारकर खुद किया सुसाइड, 

परिजन बोले दोनों में अक्सर होता था झगड़ा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा : घरेलू कलह के कारण एक व्यक्ति ने पत्नी को गोली मार दी। उसके बाद खुद की कनपटी पर भी तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोगों से बात कर मामले की जानकारी ली। उसके बाद छानबीन में जुट गई। घटना गुरुवार दोपहर को सुरीर कोतवाली क्षेत्र की है।
सौदान सिंह (40) टैंटीगांव कस्बे में तीन बेटे और पत्नी के साथ रहता था। वह इलेक्ट्रिशियन था। मणि शंकर ने बताया- भाई का पत्नी राजकुमारी से अक्सर झगड़ा होता था। परिवार के लोगों ने कई बार दोनों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन उनका मनमुटाव खत्म नहीं हुआ। आज सुबह में सौदान सिंह घर से बाहर गया था। वह दोपहर में घर लौट कर आया। वह कमरे के अंदर चला गया। पत्नी से उसकी किसी बात पर बहस होने लगी। उसने गुस्से में तमंचे से पत्नी के पेट में और खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर सबसे छोटा बेटा मौसम उनके कमरे में पहुंचा। उसने मम्मी और पापा को जमीन पर पड़े हुए देखा। दोनों के शरीर से खून बह रहा था। उसने फौरन घरवालों को इसकी सूचना दी। परिजन एम्बुलेंस से दोनों को लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में सौदान सिंह की मौत हो गई। राजकुमारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। गोली चलने की सूचना मिलने पर सीओ मांट गुंजन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। घरवालों से बात की। कमरे के अंदर से वारदात में इस्तेमाल में हथियार बरामद कर लिया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल महिला के इलाज के निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button