धनबाद

गिरजानंद किस्कू बने बाघमारा के नये अंचल अधिकारी, बाल किशोर महतो का हुआ तबादला

Girjanand Kisku became the new zonal officer of Baghmara, Bal Kishor Mahato was transferred

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बाघमारा प्रखण्ड में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। वर्तमान अंचल अधिकारी बाल किशोर महतो का तबादला कर दिया गया है और उनके स्थान पर गिरजानंद किस्कू को बाघमारा का नया अंचल अधिकारी नियुक्त किया गया है। गिरजानंद किस्कू पूर्व में भी चर्चा में रह चुके हैं। वर्ष 2017 में उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) धनबाद ने रंगे हाथ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई दलूडीह पंचायत निवासी राजेश्वर प्रसाद मुंशी की लिखित शिकायत पर की गई थी। शिकायत के अनुसार, बीडीओ के पद पर रहते हुए किस्कू ने बिल पास कराने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी। एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से उनके आवास पर छापेमारी की और उन्हें रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में केस दर्ज हुआ और न्यायिक प्रक्रिया चली। हालांकि, वर्ष 2025 में अदालत ने सबूतों के अभाव में गिरजानंद किस्कू को सभी आरोपों से बरी कर दिया। कोर्ट में यह साबित नहीं हो पाया कि पकड़ी गई राशि घूस की थी और किस्कू ने रिश्वत ली थी। अब किस्कू की वापसी एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में हुई है, और वह बाघमारा के अंचल पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके कार्यकाल को लेकर जनता और प्रशासन की निगाहें टिकी हुई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button