मथुरा

फरह में BDO ने खेरट राधा नगला प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा :  विकासखंड फरह की खंड विकास अधिकारी (BDO) नेहा रावत ने क्षेत्र के गांव खेरट राधा नगला स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया और शिक्षकों से मुलाकात कर बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए उनका साक्षात्कार लिया। उन्होंने बच्चों से उनके नाम, माता-पिता का नाम, कक्षा और अब तक पढ़ाए गए विषयों की जानकारी पूछी। बच्चों ने सहजता और आत्मविश्वास के साथ सवालों का उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। नेहा रावत ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में कोई कमी न छोड़ी जाए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर की शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव होती है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से विद्यालय में आने वाली समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए और ब्लॉक स्तर से जो भी सहयोग संभव होगा, वह प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि उनके बौद्धिक विकास पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। विद्यालयों को ऐसे माहौल में ढालना होगा, जहां बच्चा न केवल पढ़े बल्कि सोचने और समझने की क्षमता भी विकसित कर सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button