बरेली
12वां श्रीराम मूर्ति मेमोरियल एवं तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन
आरती चौधरी और दिव्यांश श्रीवास्तव को खिताब

वुमन्स में गाजियाबाद की आरती चौधरी और मेन्स में लखनऊ के दिव्यांश बने चैंपियन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेलीः पिछले वर्ष 2024 की वुमन्स चैंपियन गाजियाबाद की अंकिता गुप्ता को हराकर गाजियाबाद की ही आरती चौधरी ने इस वर्ष 12वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल एवं तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट में वुमन्स कैटेगरी में खिताब जीता। वुमन्स कैटेगरी के साथ ही अंकिता गुप्ता यूथ गर्ल्स (अंडर-19) कैटेगरी में भी रनर रहीं। इस कैटेगरी में अंकिता को हराकर गाजियाबाद की दिशा ने खिताब हासिल किया। मेन्स कैटेगरी में पिछले वर्ष 2024 की ही कहानी दोहराया गई। पिछले वर्ष के मेन्स चैंपियन लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा को इस वर्ष फिर पराजित किया। वर्ष 2023 में इसी टूर्नामेंट में दिव्यांश को हरा कर सार्थ मिश्रा चैंपियन बने थे। यूपीटीटीए के प्रेसीडेंट संजीव पाठक, यूपीटीटीए के पूर्व जनरल सेक्रेटरी अरुण बनर्जी, टूर्नामेंट डायरेक्टर एनके लाहिरी, रैकेट कंट्रोलर अंतरराष्ट्रीय रेफरी अमित सिंह, टूर्नामेंट के डिप्टी रैफरी पीके जैन, डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली के सेक्रेटरी दीपेंद्र कामथान, श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, श्रीराम मूर्ति कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डा. प्रभाकर गुप्ता, टूर्नामेंट के कंवीनर डा.सोवन मोहंती ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफियां और सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर जूनियर नेशनल टीम के कोच पराग अग्रवाल मौजूद रहे।




