झुंझुनू
तेजाजी मन्दिर क्यामसर में पद् यात्रियों का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चिड़ावा। सूरजगढ़ तहसील के शयालू गांव के रहने वाले अनुप भालोठिया की तेजाजी महाराज द्वारा मनोकामना पूर्ण करने पर शयालू से तेजाजी मंदिर क्यामसर तक पैदल यात्रा से पहुंचकर अनुप भालोठिया ने तेजाजी धाम क्यामसर को श्रद्धा व आस्था का मन्दिर बताया। तेजा भक्त अनुप भालोठिया के क्यामसर पहुंचने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने फूलमाला पहनाकर एवं युवा नेता श्रवण भालोठिया द्वारा साफा पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर सम्मानित किया। युवा नेता श्रवण भालोठिया ने बताया कि अनुप भालोठिया सुबह शयालू गांव से पैदल चलकर के चिड़ावा सुलताना मार्ग से दोपहर बाद तेजाजी धाम क्यामसर पहुंचे, जहां पर अनेक श्रद्धालु आये हुए थे और मन्दिर का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह तेजाजी मन्दिर देश का सबसे बड़ा तेजाजी मन्दिर होगा, यहां रोजाना श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।



