
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल -तिजारा: मुण्डावर के युवा विधायक ललित यादव ने मुंडावर क्षेत्र के गांव उलाहेड़ी, नांगल रानियां, बिरसंगवास और बल्लुवास में ग्राम चौपालों के माध्यम से जनसुनवाई की।ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही कई मुद्दों का समाधान कराया और शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए।विधायक यादव ने कहा कि गांव-गांव जाकर आमजन से सीधे संवाद स्थापित करना ही लोकतंत्र की असली ताकत है — और एक जनप्रतिनिधि की यही सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी है।
जनता से जुड़कर, उनकी बात सुनकर और समाधान की दिशा में काम करना ही मेरा धर्म है। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का मालाओं और साफा पहनाकर सम्मान किया


