बागपत

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने की डिप्टी सीएम से मुलाकात, 

जिला अस्पताल की स्थिति पर जताई चिंता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने डिप्टी सीएम को बागपत जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यों और स्थानीय मुद्दों की जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने पार्टी पदाधिकारियों से केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

इसके बाद जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से भी उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। उन्होंने जिला अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इस समस्या के समाधान हेतु नए डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग रखी।

इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मारविन्द्र आर्यराजगोपाल कश्यप और सुमित कश्यप भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button