अलवर

कोचिंग संस्थान ने किया फुटपाथ पर अतिक्रमण, सड़क पर बढ़ा हादसों का खतरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अलवर : शहर के प्रताप ऑडिटोरियम के पास स्कीम नंबर 8 में संचालित एक निजी कोचिंग संस्थान द्वारा करीब 20 फीट तक फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इस अवैध कब्जे के चलते पहले चौड़ी नजर आने वाली सड़क अब संकरी गली में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन यहां छोटे-बड़े हादसे भी हो रहे हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह अतिक्रमण किसी असामाजिक तत्व द्वारा नहीं, बल्कि एक शिक्षण संस्था द्वारा किया गया है, जहां विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए। जब शिक्षा देने वाले संस्थान ही नियमों की अनदेखी करने लगें, तो समाज में कैसा संदेश जाएगा, यह सोचने का विषय है।स्थानीय लोगों ने कई बार इस अतिक्रमण की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिला प्रशासन की चुप्पी ने इस मामले में मिलीभगत की आशंका को और गहरा कर दिया है।अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में कब जागता है और सार्वजनिक स्थान को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में क्या कदम उठाता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button