हापुड़
हापुड के दो मेडिकल कॉलेज की कैंटीन पर छापामार कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ : जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के निर्देश पर खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य ll सुनील कुमार के नेतृत्व में हापुड के दो मेडिकल कॉलेज की कैंटीन पर छापामार कार्यवाही की गई । सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस की कैंटीन से अरहर दाल, हल्दी पाउडर, शाही पनीर एवं रामा मेडिकल कॉलेज कैंटीन से सरसों का तेल, सोया चाप के दोनों कॉलेज कैंटीन से पांच नमूने जहां हेतु भेजे गए । टीम में मुख्य सुरक्षा अधिकारी सहित सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे ।
सहायक आयुक्त खाद्य ll सुनील कुमार ने बताया नमूने जहां हेतु लैब भेजे जा रहे हैं रिपोर्ट आने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी


