कच्ची दीवार गिरने से बच्चे की हुई मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ककवा गांव में मकान की कच्ची दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मंगलवार की देर रात ककवा गांव निवासी हरिकेश वर्मा के घर की कच्ची दीवार भर भराकर गिर गई। जिसमें युग कुमार पुत्र हरिकेश वर्मा (3) और सुमित कुमार वर्मा पुत्र हरिकेश वर्मा (9) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज अमेठी ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने युग कुमार को मृत्यु घोषित कर दिया। और सुमित कुमार को प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची अमेठी कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और विधि कार्रवाई की जा रही है।

