बेतुल

बैतूल 11 अगस्त को बैतूल में ऐतिहासिक महारैली

जयस संगठन मनाएगा सरदार विष्णुसिंह गोंड 7वा प्रतिमा स्थापना दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार विष्णुसिंह गोंड की प्रतिमा स्थापना दिवस के अवसर पर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन द्वारा एक ऐतिहासिक महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बैतूल में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अगस्त को  महारैली निकल जाएगी जिसमें 50 हजार से अधिक आदिवासी कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और सामाजिक जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति होंगी। इस रैली के माध्यम से जयस संगठन आदिवासी गौरवशाली इतिहास और संविधानिक अधिकारों की आवाज को और बुलंद करेगा।रैली के समय जेब कतरो से सावधान रहने और रैली के दौरान शहर की सभी शराब दुकान बंद करने की अपील की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button