बरेली

समाजवादियों की मासिक बैठक में पार्टी को मजबूत करने के लिए हुई चर्चा

मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली : समाजवादी पार्टी कार्यालय: समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को मज़बूत करने, जनसमस्याओं को उठाने तथा भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने पर व्यापक चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा, “समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता समाजवादी विचारधारा का सच्चा सिपाही है। जनआंदोलन की नींव बूथ और  सेक्टर पर ही रखी जाती है। हमें हर गाँव, हर मोहल्ले में जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना है। अब भाजपा का जनाधार ख़त्म हो चुका है। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा, “जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, लेकिन सरकार जश्न और दिखावे में मशगूल है। बैठक का संचालन पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। रामनाथ पटेल पूर्व प्रधान अदलाखिया अपने सैकड़ों साथियों के भाजपा छोड़ पार्टी में शामिल हुए उनका भी जोरदार स्वागत किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button