बागपत

स्वदेशी सुरक्षा अभियान रैली के लिए कैंब्रिज स्कूल के संस्थापक राजीव चौधरी को दिया गया आमंत्रण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बड़ौत/बागपत : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा 10 अगस्त को आयोजित की जाने वाली ‘स्वदेशी सुरक्षा अभियान’ रैली के संबंध में आज कैंब्रिज स्कूल के संस्थापक श्री राजीव चौधरी को औपचारिक रूप से पत्रक देकर आमंत्रित किया गया

रैली आयोजन समिति के सदस्यों ने श्री चौधरी से मुलाकात कर उन्हें स्वदेशी आंदोलन की वर्तमान प्रासंगिकता और अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। श्री राजीव चौधरी ने रैली के लिए पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया, तथा स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन को राष्ट्रहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया।

उन्होंने कहा कि –

“देश की आर्थिक और सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी आंदोलन आज पहले से कहीं अधिक जरूरी है। युवाओं और छात्रों में स्वदेशी चेतना जागृत करना समय की मांग है।”

स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह रैली स्थानीय स्तर पर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और विदेशी कंपनियों के एकाधिकार के विरुद्ध जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button