मेरठ

तिरंगा रंगोली में ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व व सैनिक को किया नमन

-सीसीएसयू में किया गया तिरंगा रंगोली का आयोजन, दिया देश प्रेम का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। हर घर तिरंगा अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत सीसीएसयू में शुक्रवार को ललित कला विभाग द्वारा साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के बैनर तले वृहद स्तर पर “तिरंगा रंगोली” का आयोजन किया गया।

“तिरंगा रंगोली” में विद्यार्थियों द्वारा तिरंगे पर आधारित सुंदर-सुंदर आकृतियां सजाकर वृहद रंगोली बनाई गई। रंगोली में तिरंगे को महत्व व सम्मान प्रदान करने के साथ-साथ रंगोली के माध्यम से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि तथा देश की सीमा के प्रहरी सैनिकों को नमन किया गया। सैनिकों के लिए राखियां भी प्रतिभागियों के द्वारा बनाई गई। “साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद” की अध्यक्ष प्रोफेसर नीलू जैन व समन्वयक केके शर्मा द्वारा तिरंगे पर केंद्रित रंगोली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन सचिव प्रोफेसर अलका तिवारी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित तिरंगा रंगोली चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में उत्तर पुस्तिका भवन के समक्ष सार्वजनिक स्थल पर बनाई गई। तिरंगे पर केंद्रित रंगोली ने जन समूह को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथ समस्त नागरिकों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया।

प्रोफेसर नीलू जैन ने प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई बृहद और सुंदर आकर्षक रंगोली की सराहना की। “तिरंगा रंगोली ” कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. रीता सिंह, डॉ. शालिनी धामा, डॉ. पूर्णिमा वशिष्ठ, दीपांजलि, दीपक त्यागी, उत्तर पुस्तिका भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button