झुंझुनू

कुलौठ कलां में निजी विद्यालय संचालक द्वारा वाट्सअप सोशल मीडिया पर किए अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा… बलबीर काला

पुलिस प्रशासन ने आरोपी पर अपनापन दिखाया तो जिले में होगा बड़ा आंदोलन....भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं सूरजगढ़। भीम आर्मी भारत एकता मिशन,अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार विरोधी जिला संघर्ष समिति, अनियमितता एवं भ्रष्टाचार विरोधी परिषद,सर्व समाज समरसता एवं सर्वांगीण विकास समिति तथा डॉ.भीमराव अंबेडकर समिति के पदाधिकारियों ने कुलोठ कलाँ में निजी विद्यालय के संस्थापक जयसिंह मैचू द्वारा अनुसूचित जाति समाज को व्हाट्सएप सोशल प्लेटफॉर्म पर असंवैधानिक अमर्यादित अपशब्दों को पब्लिक डोमेन में प्रसारित करने पर संस्था प्रधान के ख़िलाफ़ ग्रामीणो ने बैठक आयोजित की। जिसमें जिले के कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। एफआईआर करवाने वाले संभ्रांत ग्रामवासी महेश कुमार सहित ग्रामीणों ने बताया कि संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ करवाने के ग्यारह दिन बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों में भारी आक्रोश और गुस्सा है। जिला संघर्ष समिति के संरक्षक बलबीर सिंह काला ने पुलिस कि कार्यशैली पर चिंताव्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस अपने स्लोगन के मुताबिक कार्यवाही करे किसी ताकतवर का साथ न दे और पीड़ित की फरियाद पर सही अनुसंधान करें ताकि आरोपी को सजा मिल सके। समय रहते जिम्मेवार लोकसेवक नियमानुसार अपराध करने वालों पर शिकंजा कसे अन्यथा एससी एसटी वर्ग संवैधानिक लड़ाई के लिए मजबूर होगा। जिले के विभिन्न संगठनों से पहुंचे गाँव कुलोठ कलां में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। घटना की वास्तविकता की जानकारी के बाद बैठक में अफसोस किया कि निजी स्कूल संचालक के खिलाफ अविलंब कार्यवाही की जानी चाहिए थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है जो पुलिस की नकारा कार्यशैली को दर्शाता है। अगर पुलिस द्वारा शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो जिले के विभिन्न संगठनों द्वारा सामूहिक आंदोलन किया जाएगा। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर भी भीम आर्मी, संघर्ष समिति व अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा सामूहिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने सूरजगढ़ थानाधिकारी,वृत्ताधिकारी चिड़ावा से मिलकर दोषी व्यक्ति को अविलंब गिरफ़्तार करने की माँग की है। जिला संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष रामानंद आर्य ,
 बलवीर सिंह काला,डीके महरिया ,ओमप्रकाश सेवदा, राधेश्याम चिरानिया,संदीप गोठवाल,सोमपाल, संतकुमार,महेश कुमार, दीपक रामचंद्र तानान सहित सुभाष,कृष्ण,रामपत,बलबीर,धर्मपाल,छोटेलाल,नौरंग,दीपक सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button