बेतुल

बैतूल हर घर तिरंगा अभियान के तहत चिरापाटला मंडल में बैलगाड़ी से निकली भव्य तिरंगा यात्रा 

बैलगाड़ी से भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति की जगाई अलख

गूंजे देशभक्ति के नारे 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। स्वतंत्रता दिवस के 78वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में “हर घर तिरंगा” अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के चिरापाटला मंडल में रविवार को एक अद्वितीय पहल देखने को मिली, जब ग्रामीणों ने बैलगाड़ी से भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति की अलख जगाई। गांव के मुख्य बाजार से प्रारंभ हुई इस तिरंगा यात्रा में ग्रामीण, युवा, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए। बैलगाड़ियों को तिरंगे झंडों और गुब्बारों से सजाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र बने रहे। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। ग्रामीणों के जोश और उमंग ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
चिरापाटला मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशन में 10 से 15 अगस्त तक जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 10 से 13 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसके साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर मौन जुलूस और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
ग्रामीण भाजपा नेता अश्विन राठौर ने अभियान की तीन चरणों में विस्तृत रूपरेखा बताते हुए कहा कि पहले चरण में 10 से 13 अगस्त जिले के सभी 30 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। दूसरे चरण 12 से 14 अगस्त में शहीद स्मारकों और स्वतंत्रता संग्राम स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। तीसरे चरण 13 से 15 अगस्त में प्रदेश के सभी घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के साथ 15 अगस्त को झंडा सम्मानपूर्वक उतारना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छता अभियान के उपरांत युद्धवीरों, शहीदों और देश की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के घर जाकर परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल चिरापाटला राजेन्द्रव यादव, इंद्रपाल पुंडे, अश्विन अस्सू राठौर, श्यामनाथ चौहान, सन्तोष टेकाम, रामपाल भलावी, लालू यादव, चंपालाल सेलुकर, संतोष यादव, रामविलास धुर्वे, नेकराम यादव, सौरभ धुर्वे, शक्तिगणपत धुर्वे, मोहित आर्य, जितेंद्र यादव, राजेश वरकड़े, राजेश यादव, धन्नाराम यादव, धीरेन्द्र आर्य, पिंटू कहार, संतोष कहार, रामचरण यादव, शिवनारायण यादव, दिलीप उईके, शिवराज उईके, दिनेश धुर्वे, रामा यादव, राजकुमार बंशकार, देवेंद्र आर्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button