अमरोहा
स्वदेशी जागरण मंच का अमरोहा में प्रदर्शन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला फूंका, टैरिफ वॉर का विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला शहर में इंदिरा चौक पर मंगलवार शाम को स्वदेशी जागरण मंच ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका और नारेबाजी की।स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख सुधांशु बिश्नोई एडवोकेट ने कहा कि ट्रंप टैरिफ के जरिए भारत पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिन्दूर की सफलता का श्रेय भी ट्रंप लेना चाहते थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति के सामने वे लाचार हो गए।कार्यक्रम में व्यापारिक सुरक्षा फॉर्म, लघु उद्योग भारती और गायत्री परिवार के सदस्यों ने स्वदेशी का संकल्प लिया। व्यापारी नेता नवीन गर्ग ने विदेशी कंपनियों के खिलाफ सजग रहने की अपील की। जिला संयोजक वेद प्रकाश चौहान ने कहा कि भारत में उत्पादन बढ़ाकर स्वदेशी के संकल्प को पूरा किया जा सकता है।कार्यक्रम में हिमाचल यदुवंशी ने घर-घर जाकर स्वदेशी जागरण का आह्वान किया। इस मौके पर शुभम, मनमोहन जैन, राम रतन सिंह, सुलभ, दयानंद शर्मा, सचिन और अंकुश समेत कई लोग मौजूद रहे।


