पाकुड़
कांग्रेस का वोट चोर, गद्दी छोड़” कैंडल मार्च आयोजित, दीपिका पांडेय सिंह एवं निशात आलम भी हुए शामिल
Congress's vote thief, leave the throne" Candle March organized, Deepika Pandey Singh and Nishat Alam also participated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को “वोट चोर, गद्दी छोड़” कैंडल मार्च निकाला गया। वोट की चोरी केवल किसी प्रत्याशी या दल के साथ अन्याय नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा प्रहार है। यह जनता के जनमत और विश्वास के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है। इस कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक निशात आलम, पूर्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।



