जामताड़ा

कर्माटांड़ प्रखण्ड सभागार में हुआ मासिक बैठक, अधूरे आवास 7 दिनों में पूरा करने का निर्देश

Monthly meeting held in Karmatand Block Auditorium, instructions to complete the incomplete houses in 7 days

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। कर्माटांड़ प्रखण्ड सभागार में मंगलवार को प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी टिंकू कुमार की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रखण्ड के सभी पंचायतों के पंचायत स्वयंसेवक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और कनीय अभियंता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना रहा। बैठक के दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली और प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) से जुड़े कार्यों पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों में अधिक संख्या में अधूरे आवास हैं, वहां तेजी से कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अधूरे पड़े आवासों को हर हाल में 7 दिनों के अंदर पूरा कर लिया जाए, ताकि लाभुकों को समय पर इसका लाभ मिल सके। बैठक में प्रखंड स्तर पर पीएम आवास योजना से संबंधित अधिकारी गौरव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पंचायतवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में यह भी कहा गया कि जिन कर्मियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर कार्तिक रजक, कृष्णा मंडल, श्रीजल पंडित, सलेश कुमार, कार्तिक रजक समेत दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि सभी पंचायत सचिव, स्वयंसेवक और रोजगार सेवक मिलकर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करे। बैठक का समापन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने इस संदेश के साथ किया कि योजनाओं को गति देना ही प्रशासन की प्राथमिकता है, और सभी कर्मियों को जिम्मेदारी से कार्य करना होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button