धनबाद

जोगता 7 नंबर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सडक जाम कर जताया आक्रोश

Villagers of Jogta No. 7 burst out in anger and expressed their anger by blocking the road

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बीसीसीएल के जोगता अन्तर्गत जोगता 7 नंबर में लगातार दूसरे दिन भू-धंसान में घर छत्तीग्रस्त होने पर ग्रामीणों का आक्रोश फुट पड़ा। ग्रामीणों ने कतरास धनबाद मुख्य सड़क को जाम कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. भू-धंसान के लिए अवैध कोयला खनन को वजह बताया। ग्रामीण प्रभावितों को मुआवजा देने और विस्थापन करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के सडक जाम की सुचना पर स्थानीय पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही लेकिन ग्रामीण प्रबंधक से बात करने पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने घर के बदले घर की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम के दौरान स्थनीय पुलिस जबावदेही से भागते नजर आये। कहा कि बाईट देने के लिए हमलोग सक्षम नहीं है. जो भी पूछना है बीसीसीएल प्रबंधक से पूछिए। वही प्रबंधक दशरथ सिंह ने ग्रामीणों से बात की और प्रभावित लोगों को दूसरे स्थान पर बसाने की सहमति जताई. जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। दशरथ सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भू-धंसान में जो भी परिवार प्रभावित हुआ है, उसे दूसरे स्थान पर बसाया जायेगा. पूर्व में यहाँ अंडर माइनिंग हुआ है जिसके कारण घटना हुई है। ग्रामीणों द्वारा अवैध खनन का आरोप बेबुनियाद है, करीब दो घंटा बाद धनबाद कतरास मुख्य सड़क जाम को खाली कराया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button