साहेबगंज

बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री देने हेतु मुखिया/ प्रमुख/ उपप्रमुख/ पं. समिति व वार्ड सदस्य सहित ग्रामीणों ने प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Villagers including Mukhiya/Pradhan/Uppradhan/Pt. Committee and Ward members staged a sit-in in front of the block office to provide relief material to flood affected families

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। मुखिया संघ के तत्वाधान में शनिवार को सदर प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष सदर प्रखण्ड के मुखिया, प्रमुख, उपप्रमुख, समिति व वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री देने की मांग को लेकर धरना दिया। अध्यक्षता संघ अध्यक्ष कंचन कुमार मंडल ने किया। इस दौरान मुखिया संघ के सह- उपाध्यक्ष संतोष कुमार गोंड ने बताया कि गंगा किनारे बसा झारखंड का एक मात्र ज़िला साहिबगंज बाढ़ प्रभावित है। प्रत्येक वर्ष ज़िला में बाढ़ से सदर प्रखंड, उधवा व राजमहल प्रखंड सबसे अधिक प्रभावित होता है। पड़ोसी राज्य में बाढ़ प्रभावित 19 जिलों में वहां की सरकार 7 हजार रुपये प्रति परिवार दे रही है। लेकिन यहां बाढ़ पीड़ितों को मुट्ठी भर दाल-चावल देकर ठगने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार को पूर्ण रूप से सदर प्रखण्ड को बाढ़ प्रभावित घोषित करना चाहिए। अन्यथा पीड़ित आंदोलन करते रहेंगे। यहां घर, परिवार व बच्चों को छोड़ कर धरना पर लोग बैठे हैं। इन्हें ना दवा मिली है, ना पानी की व्यवस्था है और ना ही इन्हें एक चुटकी अनाज मिला है। प्रशासन दावा कर रही है कि हमने सभी को राहत पहुंचाया है। जब प्रशासन ने पहुंचाया है तो जन प्रतिनिधि किस काम के लिए हैं। हम लोगों को एक पंचायत में 30 पैकेट ही चूड़ा दिया गया है। पिछली बार एक वार्ड में 30-35 पैकेट चूड़ा दिया गया था। प्रशासन मुखियाओं को पंचायत में अवहेलना करवाने का काम करवा रही है। पिछली बार की तरह राहत वितरण की व्यवस्था होनी चाहिए। धरना के उपरांत एक शिष्टमंडल ने अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मौके पर मुखिया रूपा कुमारी, नीलम कुमारी, सुदामा मंडल, कविता कुमारी, लक्ष्मण मंडल, जयश्री देवी, बीबी असमा, नूर बानो, अर्चना देवी, कामरान अहमद, सुनील यादव, मोनी देवी, रेखा कुमारी, मनोज महतो, नरसिंह पासवान, शाह आलम, धनंजय मंडल, भोला यादव, छोटू कुमार, प्रकाश मंडल, सोनू कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button