अमेठी

संभागीय स्तर पर पी.एम. श्री के वी अमेठी के छात्रों ने लहराया परचम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। राष्ट्रीय एकता पर्व 2025 के अंतर्गत आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव की क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में
पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय
के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने वाराणसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में शगुन त्रिपाठी एवं वैष्णवी ने डिस्प्ले आफ आर्टिफैक्टस प्रोजक्ट में अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
कक्षा-9 की मानसी मौर्य ने विजुअल आर्ट 2डी में अपनी कला का प्रदर्शन कर सबको प्रभावित किया।
वहीं -9 की अक्षरा मिश्रा ने स्वदेशी खिलौना और खेल व स्थानीय शिल्प श्रेणी में प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान किया।
और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई।
अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता अक्टूबर माह में चेन्नई में आयोजित की जाएगी। जिसमें भारत के विभिन्न संभागों से चयनित प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री कपिलदेव मिश्र ने सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि –
यह सफलता छात्राओं की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। यह उपलब्धि विद्यालय ही नहीं, अपितु अमेठी जिले का भी गौरव है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button