असम

भारत सर्वोत्तम ट्रस्ट हरियाणा के सौजन्य में और विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति द्वारा विश्वनाथ के आठ साहित्यकार हुए विभिन्न अलंकार से सम्मानित

कार्यक्रम में स्वरचित कविता पाठ की कर स्थानीय कवियों ने वाह् वाह् लुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

विश्वनाथ : भारत सर्वोत्तम ट्रस्ट, हरियाणा के तत्वावधान में और विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति के सहयोग से सोमवार को विश्वनाथ जिले के आठ साहित्यकार को हिंदी साहित्य के महान विभूति के नामों से सम्मान अलंकृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वनाथ चारिआलि पौरसभा के सभागृह में 3 बजे हुई । सारस्वत सम्मान समारोह में कई लेखकों और कवियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं: विश्वनाथ के वरिष्ठ लेखक, शिक्षक और प्रचारक शंकर प्रसाद साहू को “मोहन राकेश” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।विश्वनाथ के हरि लुइटेल (उपाध्याय) को “बाल मुकुंद गुप्ता” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विश्वनाथ के चित्र प्रसाद पौड़ेल को “डॉ. रामनिवास गुप्ता” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विश्वनाथ की उषा साहू को “सुभद्रा कुमारी चौहान” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विश्वनाथ की मनीषा पाल ‘मानस्वी’ को “महादेवी वर्मा” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विश्वनाथ की सैयदा आनोवरा खातून को “मन्नू भंडारी” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संतोष कुमार महतो, विश्वनाथ को “भारतेन्दु हरिचंद्र” पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि सुजीत कुमार शर्मा, विश्वनाथ को “मैथिली शरण गुप्त” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के लेखन, उपलब्धियों और दूरदृष्टि के माध्यम से हिंदी भाषा को समृद्ध करने, राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर पूर्वी भारत की भाषाओं के साहित्य को बढ़ावा देने और उत्तर पूर्व की सांस्कृतिक विरासत, लोक जीवन और भाषाई सुंदरता को जोड़ने के प्रयास में दिए गए हैं। कार्यक्रम कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य नारायण पांडे की अध्यक्षता में और सचिव संतोष कुमार महतो के संचालन में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह का शुभांरभ कवयित्री सैयदा आनोवारा खारुन के सरस्वती वंदना से हुई और पौरपति डॉ. अमरज्योति बरठाकुर के दीप प्रज्वलन से हुआ ।
प्रो. डॉ. बिपिन गुप्ता (महासचिव, भारत सर्वोत्तम ट्रस्ट ) मुख्य अतिथि थे। इस समारोह में अरुणाचल प्रदेश के राजीव गांधी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक डॉ. राजीव रंजन प्रसाद , अमरज्योति बरठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिले के कवि सागर सापकोटा , मंटु बराल , लबनु शइकीया, चित्र प्रसाद पौड़ेल ,मनीषा पाल , सैयदा आनोवारा खातुन ,मौसम कुमारी राय, नेहा कुमारी राय आदि ने अपने स्वरचित कविता से वाह् वाह् बटोरी।इस कार्यक्रम में बिश्वनाथ प्रेस गिल्ड के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार गुलाम रसूल अली जलहा, समिति के उपाध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता, एमआरए हाई स्कूल के प्रधानाचार्य नूर हुसैन, कोषाध्यक्ष छेद कुर्मी और समिति के सदस्य, हिंदी प्रेमी और संस्कृत विद्वान लोकनाथ शास्त्री, राष्ट्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एमई रामचंद्र ठाकुर, समिति के सदस्य -सदस्या, शिक्षक, गणमान्य व्यक्ति, प्रशंसक और आम जनता उपस्थित थे। पौरसभा के पौरपति डाॅ. अमरज्योति बरठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में बिश्वनाथ प्रेस गिल्ड के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार गुलाम रसूल अली जलहा, समिति के उपाध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता, एमआरए हाई स्कूल के प्रधानाचार्य नूर हुसैन, कोषाध्यक्ष छेद कुर्मी और समिति के सदस्य, हिंदी प्रेमी और संस्कृत विद्वान लोकनाथ शास्त्री, राष्ट्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एमई रामचंद्र ठाकुर, समिति के सदस्य -सदस्या, शिक्षक, गणमान्य व्यक्ति, प्रशंसक और आम जनता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button