ललितपुर

डी एन इंटर कालेज में बी आई एस व्दारा ओरियंटेशन एवं क्विज कम्पटीशन का आयोजन किया गया

हैलमेट और एलपीजी गैस पर क्विज कम्पटीशन में किया गया  उत्कृष्ट प्रदर्शन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
   डी एन इंटर कालेज में  भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की ब्रांच के तत्वावधान में क्विज कम्पटीशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीआईएस के रिसोर्स पर्सन मुकन्द वल्लभ शर्मा ने छात्रों का मार्गदर्शन किया तथा उनको मानक लिखने की विधि विस्तार से समझाई इस अवसर पर बीआईएस से सम्बंधित वीडियो हाल मार्किंग,मानक गीत एवं बीआईएस क्या है दिखाये गये।
प्रधानाचार्या के निर्देशन में कार्यक्रम का संयोजन नीरज चंद्रा मेंटोर बीआईएस ने किया, प्रतियोगिता में कुल  52 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
डी एन इंटर कालेज के नीरज चंद्रा ने प्रतिभागियों को विद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली बीआईएस की गतिविधियों की जानकारी दी।
 बीआईएस की क्विज कम्पटीशन सम्पन होने से पूर्व संदर्भ व्यक्ति मुकन्द वल्लभ शर्मा ने मानकों का महत्व बताया व भारतीय मानक ब्यूरो की जानकारी दी गई इस अवसर पर छात्रों को दैनिक जीवन में मानकों के प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर बीआईएस के विषय में वीडियो दिखा कर जानकारी दी गई।
 मुकन्द वल्लभ शर्मा ने 5 सितम्बर को आयोजित होने वाले आनलाइन नेशनल क्विज कम्पटीशन की जानकारी देते हुए बताया कि इस क्विज कम्पटीशन में छात्र व मेंटोर भाग लेंगे इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 5 विजेताओं को 25000 प्रति व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 5 विजेताओं को 20000 प्रति व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 5 विजेताओं को 15000 प्रति तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10 विजेताओं को 10000 रूपये प्रति पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस आनलाइन क्विज कम्पटीशन में अधिक से अधिक छात्र प्रतिभाग करें।
मुख्य अतिथि  श्री संजीवेश्वर त्यागी जी वरिष्ठ सदस्य प्रबंध समिति डी एन इंटर कालेज द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करते हुए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
क्विज कम्पटीशन के विजेताओं को पुरस्कार वितरण करते हुए भानू चौधरी व यशश गोयल प्रथम स्थान पर रहे लक्ष्य व शिवा शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे और प्रियांशू व अर्पित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रथम को 500-500  व्दितीय को 375-375 रूपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 250- 250 रूपये और प्रमाण पत्र प्रदान किये गए, इसके अतिरिक्त शेष सभी छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किये गए।
प्रतियोगिता में छात्रों को लघु स्तरीय प्रश्न पत्र दिये गये थे जिन्होंने आपसी डिस्कसन के आधार पर लिखित रूप से हैलमेट और एलपीजी गैस के सम्बन्ध में 30 प्रश्नों के उत्तर दिये, विद्यालय के छात्र छात्राओं में बीआईएस की जानकारी के प्रति अच्छी जिज्ञासा देखने को मिली, बच्चों ने बीआईएस केयर एप की जानकारी भी बहुत ही रूचिपूर्ण तरीके से प्राप्त की।
कार्यक्रम का संचालन डी एन इंटर कालेज के मेंटोर नीरज चंद्रा ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में कालेज के शिक्षक श्री रामेश्वर सिंह, श्री कुलदीप कुमार व श्री संजीव हरित ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button