खैरथल

श्री सिद्ध पहाड़ी वाले हनुमान जी का मेला आज

कुश्ती दंगल मेले का आकर्षण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : खैरथल शहर के हनुमान पहाडी पर स्थित प्राचीन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार को वार्षिक मेले का आयोजन मंदिर महंत केशवगिरी महाराज के सानिध्य व हनुमान मंदिर एवं मेला कमेटी अध्यक्ष लालचंद रोघा के नेतृत्व में किया जाएगा। मंदिर व्यस्थापक पंकज रोघा ने बताया की वार्षिक मेले के दौरान 26 अगस्त को प्रातः 8 बजे श्री सिद्ध पहाड़ी वाले हनुमान जी महाराज का मंदिर पुजारी चन्दर लोढ़ा एवं ललित लोढ़ा द्वारा विशेष श्रंगार किया जायेगा। प्रातः 9 बजे हवन यज्ञ, प्रातः 10 बजे गणेश स्थापना, सुबह 11 बजे कन्या पूजन, सुबह 11 बजे भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर साय 4 बजे कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया।
कुश्ती दंगल में राजस्थान, हरियाणा के सैकड़ों पहलवान अपना दमखम दिखायेंगे। कुश्ती दंगल में छोटी व बड़ी कुल 151 कुश्तियों का अयोजन कराया। जिसमें मुख्य  कामडा 31 हजार रुपए का रहेगा।
 पुरानी अनाज मंडी स्थित बालाजी मंदिर में आज होगे धार्मिक आयोजन 
 शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री बालाजी मंदिर में हनुमान पहाड़ी मेले एवं पांडूपोल वाले हनुमान जी महाराज के मेले के अवसर पर 26 अगस्त मंगलवार को भजन संध्या का आयोजन होगा!
बालाजी परिवार के अध्यक्ष हितेश शर्मा एवं समाजसेवी श्याम सैनी ने बताया की  इस अवसर पर बालाजी मंदिर को आकर्षक रंग बिरंगी लाइटो व फूलों से सजाया जाएगा!संध्या आरती के पश्चात खीर चूरमे का प्रसाद वितरित किया जाएगा!रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें भजन गायक सुरजीत सिंह राजगढ़,एवं पंकज जांगिड़,दीपांशु गुप्ता,  करण कौशिक,लोकेश सोनी सहित स्थानीय भजन प्रवाहक बाबा के भजनों की प्रस्तुति देगे!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button